मौत से हार-जीत की लड़ाई की ये 9 मूवीज लाजवाब हैं

दोस्तों आज मैं आपको कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताने जा रहा हूं जिनके अंदर दिखाया गया है कोई इंसान कहाँ तक प्रकृति या विकट परिस्थितियों से लड़ कर ज़िंदा रह सकता है और खास बात यह भी है कि इन मूवीज को मैंने खुद देखकर यहां पर उनका रिव्यू लिख रहा हूं उनको इस लिस्ट में जोड़ रहा हूं ना कि किसी दूसरी जगह से पढ़कर या सुनी सुनाई यहां पर लिख रहा हूँ ।

मुझे पूरी उम्मीद है कि ये मूवीज आपको पसन्द आएंगी ।


9. VERTICAL LIMIT (1999) - 

इस मूवी में भाई बहन में उनके पिता की मौत पर हुए तकरार और फिर विश्व की सबसे ऊंची चोटी में से एक k2 चोटी पर बहन का फंस जाना और भाई द्वारा टीम बना कर उन पहाड़ों पर बर्फीले तूफान और अन्य कठिनाइयों के बीच उसको बचाने के लिए जाना दिखाया गया है ।

8. LIFE OF PI (2012) - 

समुद्र में तूफान आने पर चिड़ियाघर के जानवरों को ले जा रहे जहाज का तहस नहस हो जाने के बाद एक कश्ती पर एक लड़के का बंगाली टाइगर के साथ बीच समुद्र में फंस जाने पर वो कैसे कई दिनों तक उसके साथ समय बिताता है और क्या करता है यह मूवी में दिखाया गया है ।

7. CAST AWAY (2000) - 

एक fedex एग्जीक्यूटिव हवाई जहाज क्रैश हो जाने के बाद कैसे वो एक दुर्गम द्वीप पर अकेला कई साल तक जिंदा रहता है कैसे सोता है क्या खाता है और ज़िंदा रहने के लिए क्या क्या करता है ।

6. INTO THE WILD (2007) - 

सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी में एक टॉप ग्रेजुएटेड स्टूडेंट व एथलीट द्वारा अपने सारे पैसे दान करके अलास्का में अज्ञातवास के लिए चले जाना और वहाँ मरते दम तक अकेला रहना दिखाया गया है ।

5. THE REVENANT (2015) - 

यह मूवी एक नॉवल पर आधारित है जो एक अमेरिकन की सच्ची घटना पर लिखा गया था । फर ट्रेडिंग करने वाली एक टीम के सदस्य को भालू द्वारा बुरी तरह घायल हो जाने के बाद उसकी टीम द्वारा उसको अकेले छोड़ कर चले जाना और फिर उसका उस जंगल से अकेले बच कर निकल आना यह मूवी में दिखाया गया है ।

4. THE MARTIAN (2015) - 

एक एस्ट्रोनॉट को उसकी टीम मरा हुआ समझ कर मंगल ग्रह पर छोड़ कर चली आती है फिर उसका वहाँ पर ज़िंदा बचे रहना,आलू उगाना और वहाँ से वापस लौटने का सफर मूवी में दिखाया है ।

3. 127 HOURS (2010) - 

सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी में एक आदमी का चट्टानों में घूमते वक़्त पत्थर के नीचे हाथ दबने और 127 घण्टे तक वहाँ पर जद्दोजहद करने के बाद अपना हाथ काट कर निकल आना दिखाया गया है ।

2. ALIVE (1993) - 

सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी में एक रग्बी टीम का हवाई जहाज एंडीज पर्वतमाला के बीच क्रैश हो जाता है तो वो उस ठंड के बीच कैसे के कई दिनों तक ज़िंदा रहते हैं और भूख मिटाने के लिए अपने मरे हुए साथियों का मांस भी खाते हैं और कौन कौन वहां से और कैसे बच कर निकलता है यह दिखाया गया है ।

1. THE WAY BACK (2010) - 

सोवियत द्वारा जेल में बन्द एक पोलैंड के युद्धबन्दी की किताब पर आधारित इस मूवी में कुछ लोगों का रूस की उस जेल से भाग कर गर्म रेगिस्तान,ठंडे हिमालय से गुजर कर अपने पैरों पर भारत तक पहुंचने का सफर दिखाया गया है जहां कुछ लोग बीच में मर भी जाते हैं ।

दोस्तों,अगर आपको रंग दुनिया का यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया सब्सक्राइब करें जिससे कि मैं और भी अच्छे लेख लिखने को प्रोत्साहित हो सकूं व इस लेख के बारे में अपनी राय कमेंट लिख कर दें , साथ ही साथ अपने दोस्तों में भी शेयर करें ।

धन्यवाद !

Comments