इस मूवी के कलेक्शन के सामने एवेंजर्स और अवतार तो कुछ भी नही
दोस्तों आज रंग दुनिया के इस ब्लॉग पर मैं एक ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहा हूं जो कि आज से 80 साल पहले रिलीज हुई थी । लेकिन अगर वह आज रिलीज होती या फिर मैं यह कहूं कि उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को आज की मुद्रा से तौला जाए तो यह मूवी सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली मूवी साबित होगी इसके सामने आपकी अवतार,एवेंजर्स आदि सभी मूवीज छोटी हो जाती हैं तो आइए जानते हैं इस बेहतरीन मूवी के बारे में ,
डायरेक्टर विक्टर फ्लेमिंग के द्वारा बनाई गयी व मार्गरेट मिशेल के नॉवेल पर आधारित सन् 1939 में रिलीज हुई हिस्टोरिकल रोमांस मूवी 'Gone with the wild'
मूवी की कहानी ,
मूवी में 1861 के अमेरिकन सिविल वॉर के समय की कहानी है जहां स्कारलेट नाम की लड़की की कहानी है। स्कारलेट अपने माता-पिता,दो बहनों व कुछ दासों के साथ रहती है उनका अपना कॉटन का बगीचा या फिर यह कहें कि व्यापार होता है ।स्कारलेट एक लड़के के प्यार में पड़ जाती है जिसकी शादी उसके कजिन के साथ हुई होती है इसके बाद स्कारलेट उसके छोटे भाई से ईर्ष्यावश शादी कर लेती है । बाकि सन्दर्भ में बताऊं तो पूरी मूवी में यही अमेरिकन सिविल वॉर, प्यार,बिछडाव और इसे के इर्द-गिर्द बुनी हुई कहानी है जो कि दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसन्द की थी इतनी पसंद की थी कि यह मूवी 25 वर्षों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में नंबर 1 पर रही थी आपको एक बात और बता दूं कि जिस वक़्त इस मूवी का अटलांटा में प्रीमियम था तो 3 लाख लोग आये थे ।
मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ,
3.85 मिलियन डॉलर में बनी यह मूवी जब रिलीज हुई थी तब इसका कलेक्शन 390 मिलियन डॉलर रहा था और अगर जिस वक़्त यह मूवी रिलीज हुई थी तब के टिकट के पैसों की अगर 2018 के टिकट से तुलना की जाए तो इस मूवी का कलेक्शन 3.728 बिलियन डॉलर के बराबर बैठता है । आपको बता दूं कि 2009 में रिलीज हुई अवतार ने रिलीज के वक़्त 2.787 बिलियन डॉलर कमाए जो 2018 में 3.273 बिलियन डॉलर के बराबर हैं और अवतार को आज तक की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मूवी माना जाता है और यह भी इससे पीछे है ।1 मिलियन = 10 लाख
1 बिलियन = 1 अरब
और आज 2019 में एक डॉलर 68 रुपये का है तो आप इनको रुपये में बदलने के लिए 3.728 बिलियन डॉलर को 68 से गुणा कर सकते हो ।

Comments
Post a Comment