नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी,कॉलेज टॉपर और डॉक्टर बना यह इंसान अब सिनेमा जगत में इतिहास लिखने को तैयार है ।
दोस्तों वैसे तो आपने बॉलीवुड में बहुत से एक्टर्स का नाम सुना होगा जो कि बहुत स्ट्रगल करने के बाद बॉलीवुड में फिट हो सके हैं। वैसे भी अगर आप बाहरी हो तो बॉलीवुड में आपको स्ट्रगल बहुत ज्यादा करना पड़ता है क्योंकि वहाँ पर इतनी जल्दी कोई भी बाहर का आदमी सेटल नहीं हो सकता कारण वहाँ पर वंशवाद बहुत ज्यादा है ।
आप कभी भी देख लेना बॉलीवुड में जो डायरेक्टर,प्रोडूसर या अभिनेता के बच्चे होते हैं, उनको मूवी आसानी से मिल जाती है और उनको जबरदस्ती स्टार बनाया जाता है या फिर जबरदस्ती स्टार की तरह पेश किया जाता है भले ही उनसे एक्टिंग का 'अ' भी न आता हो।आज मैं आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहा हूं जो कि बहुत ज्यादा संघर्ष शील व सादगी वाला है और जिसने पढ़ाई और खेल के मैदान में नाम कमाने के बाद वर्षों तक बॉलीवुड में स्ट्रगल करके नाम कमाने की ओर अग्रसर है आइए जानते हैं विनीत कुमार सिंह के बारे में ,
जब इन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जाने की ख्वाहिश जाहिर की तो उनको अपने पेरेंट्स के दबाव और सामाजिक दबाव के कारण वह सपना छोड़ना पडा फिर उसके बाद उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की व मेडिकल प्रैक्टिशनर(डॉक्टर ऑफ मेडिसिन आयुर्वेद) का लाइसेंस प्राप्त किया और ये पढ़ाई लिखाई में इतने होनहार थे कि उन्होंने cpmt क्वालीफाई किया व अपने मेडिकल कॉलेज को भी टॉप किया साथ ही साथ विनीत बॉस्केट बॉल में नेशनल लेवल के खिलाडी रह चुके हैं ।
![]() |
| A scene from Bombay talkies |
उसके बाद इन्होंने मुंबई का रुख किया वहां पर एक टैलेंट हंट शो के दौरान डायरेक्टर मांजरेकर की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने इनको संजय दत्त के साथ 'पिता' मूवी में रोल दिया लेकिन वो मूवी फ्लॉप हो गई और इनके पास आगे का कोई प्लान नहीं था, उसके बाद इन्होंने मांजरेकर के साथ ही 'विरुद्ध' व 'देह' मूवी में भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया ।
पढ़ाई,खेल के क्षेत्र में टॉप करने वाला यह अभिनेता लिखता भी बहुत अच्छा है और आम लोगों को यह बात तब पता चली जब इन्होंने हाल ही अप्रैल में महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक गाना लिखा उसकी पंक्तियां बहुत लाजवाब थी । वैसे तो समय मिलने पर ये बास्केटबॉल खेल कर पुरानी यादें ताज़ा करते हैं पर इनको क्रिकेट भी पसन्द है और धोनी के बड़े फैन हैं ।
![]() |
| A scene from Ugly |
एक समय ऐसा भी आया कि जब इनको मुम्बई छोड़ कर वापस घर जाना पड़ा लेकिन मन में तो मायानगरी का सिनेमा जगत था तो फिर कुछ दिन घर रहने के बाद ये फिर से वापस मुंबई लौट आए बीच में इन्होंने बहुत सी भोजपुरी मूवीज व सीरियल में काम किया और फिर उनको एक मराठी मूवी 'सिटी ऑफ गोल्ड' में मौका मिला फिर अनुराग कश्यप ने इनको अपनी मूवी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मौका दिया और इन्होंने दानिश खान रोल को मंझे हुए कलाकार की तरह निभाया उसके बाद ये लोगों की नजरों में चढ़ने लगे, फिर उसके बाद 'ugly' मूवी व 'बॉम्बे टॉकीज' में भी इन्होंने बहुत अच्छा काम किया 'ugly' मूवी के लिए तो इनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब भी मिला ।
उसके बाद इन्होंने कुछ ऐड भी किये व फिर बारी आई बड़े नाम अक्षय कुमार के साथ गोल्ड मूवी में काम करने की जो रोल इन्होंने बखूबी निभाया ।
![]() |
| Mukkabaaz training/shooting |
'आधार' मूवी जोकि भारत सरकार के आधार वाले प्रोग्राम के ऊपर बनी है उसकी रिसर्च के लिए यह झारखंड भी गए थे।
उनका कहना है कि एक बार ऐसा समय भी आया था कि जब मेरे दोस्त हॉस्पिटल्स खोल रहे थे और मैं खाली पेट इसलिए रहता था जिससे कि मैं ट्रेन का टिकट ले सकूं ।
यह सादगी से भरे हुए हैं इनको खेतों में या फिर बच्चों के साथ बीच बात करते हुए, घूमते हुए देखा जा सकता है ।
यह सादगी से भरे हुए हैं इनको खेतों में या फिर बच्चों के साथ बीच बात करते हुए, घूमते हुए देखा जा सकता है ।
2019 में इनकी आधार,सांड की आंख नाम की मूवीज आएंगी व एक bard of bloods नाम की वेब सीरीज भी आएगी ।
आने वाले दिनों में इनको भी बिना बॉलीवुड बैकग्राउंड वाले अक्षय कुमार,शाहरुख खान,नवाज़ुद्दीन,पंकज त्रिपाठी आदि जैसे लोगों की लिस्ट में जगह मिलेगी ऐसा मेरा मानना है क्योंकि इनमें वो काबिलियत है इनकी मूवीज को देखकर इनका वो दम दिखता है ।









Comments
Post a Comment