शोले मूवी के बारे में आप ये 25 बातें नही जानते होंगे


दोस्तों शोले मूवी एक सदाबहार और सुपरहिट मूवी है और आपने भी शोले मूवी शायद देखी ही होगी लेकिन मैं आज आपको उसके बारे में कुछ ऐसे तथ्य बता देना चाहता हूं जो कि आप नहीं जानते होंगे जिन्हें जानने के बाद आप को इस बेहतरीन मूवी के बारे में कुछ और ज्यादा जानकारी प्राप्त होगी और आपको थोड़ा आश्चर्य भी हो सकता है तो आइए जानते हैं ।

तो आइए जानते हैं 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई रमेश सिप्पी द्वारा डायरेक्ट की गई और जावेद अख्तर सलीम खान द्वारा लिखी गई GP सिप्पी द्वारा प्रोड्यूस की गई और आर डी बर्मन के बेहतरीन म्यूजिक से सुसज्जित मूवी जिसकी रेटिंग आईएमडीबी पर 8.2/10 है और जिसने अपने बजट 3 करोड़ से 12 गुना ज्यादा पैसा कमाया ।


1. इस मूवी को ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट ने सन 2002 में टॉप 10 इंडियन मूवी की लिस्ट में रखा था ।

2. 56 वें फिल्म फेयर अवार्ड 2005 में इस मूवी को बेस्ट फिल्म ऑफ 50 इयर्स के लिस्ट में रखा गया था ।

3. संजीव कुमार जिन्होंने ठाकुर बलदेव सिंह का रोल निभाया था उनकी इच्छा थी कि मैं वीरू का रोल निभाऊँ  और फिल्ममेकर चाहते थे कि वह गब्बर का रोल निभाए ।

4. सन् 1950 के आसपास ग्वालियर में असल में गब्बर नाम का एक डाकू था जो पुलिस वालों के नाक और कान काट दिया करता था ।

5. धर्मेंद्र ने पहले बलदेव सिंह का रोल निभाने की इच्छा की थी लेकिन बाद में जब उनको पता लगा कि बसंती के साथ वीरू का रोल रहेगा तो उन्होंने अपनी इच्छा छोड़ दी ।

6. हेमा मालिनी के साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए धर्मेंद्र खुद स्पॉट बॉयज व लाइटिंग वाले लड़कों को गलती करने के लिए पैसे दिया करते थे जिससे कि शॉट दोबारा से लिया जाए और उन्हें हेमा मालिनी के साथ ज्यादा वक्त मिले ।

7. मूवी में पहले ठाकुर के रोल को एक रिटायर्ड आर्मी अफसर के तौर पर दिखाया जाना था ।

8. शुरुआत में गब्बर सिंह का रोल डैनी को दिया गया था लेकिन वो किसी दूसरी मूवी में बिजी थे इसलिए उन्होंने यह रोल छोड़ दिया ।

9. मुंबई में एक मिनर्वा नाम के सिनेमा ने लगातार 5 साल तक यह मूवी चलाई ।

10. स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर गब्बर के रोल के लिए अमजद खान की आवाज को इतना स्ट्रांग नहीं मानते थे इसलिए वह उनकी पसंद नहीं थे ।

11. 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने को बनाने में 21 दिन लगे ।
12. जिस सीन में राधा एक लैंप को जलाती है उसे शूट करने में 20 दिन लगे ।

13. 40 रिटेक लेने के बाद सलीम खान ने 'कितने आदमी थे' डायलॉग बनाया था और उस सीन में डाला गया था ।

14. जिन पहाड़ियों में शूटिंग हुई थी आज भी उन पहाड़ियों को शोले रॉक के नाम से जाना जाता है ।

15. शुरुआत में शत्रुघन सिन्हा को जय के रोल के लिए लिया जाना था ।

16. 'महबूबा महबूबा' गाना सलीम ने हेलन को सुझाया था जिसके बाद हेलन की लोकप्रियता बढ़ती चली गई ।

17. 'जय-वीरु' नाम सलीम खान के कॉलेज फ्रेंड्स के ऊपर रखा गया था जिनका असली में नाम वीरेंद्र सिंह बैस और जय सिंह राव कलेवर था ।

18. मूवी में अहमद का रोल निभाने वाले सचिन को उनकी एक्टिंग फीस के बदले में एक फ्रिज मिला था ।

19. इस बेहतरीन मूवी ने अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक ही अवार्ड जीता है जो कि MS शिंदे की बेस्ट एडिटिंग के लिए मिला ।

20. 2014 में इसका 3D version रिलीज हुआ जिसमे 25 करोड़ लागत आई ।

21. जब यह मूवी रिलीज हुई तो कोई भी इसको इतना खास देखने नहीं जा रहा था उसके बाद लोगों के द्वारा मौखिक प्रचार के कारण इसको देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी ।

22. विधवा का रोल निभाने वाली जया बच्चन शूटिंग के दौरान गर्भवती थी उनके गर्भ में उनकी बेटी श्वेता थी और जब मूवी पूरी बनकर तैयार हुई तो रिलीज होने के दौरान उनके गर्भ में अभिषेक बच्चन था ।

23. मूवी की ओरिजिनल एंडिंग में ठाकुर खुद गब्बर को मारता है लेकिन बाद में सेंसर बोर्ड ने इस सीन को काट दिया क्यूंकि वो नहीं चाहते थे कि कोई पुलिसवाला खुद अपने हाथों में कानून लेता हुआ दिखाया जाए बाद में 1990 में वह ओरिजिनल सीन दोबारा से मूवी में आया ।

24. मूवी के क्लाइमेक्स सीन के दौरान असली गोलियों का इस्तेमाल किया गया था जिससे की अमिताभ बच्चन भी थोड़ा घायल हो गए थे ।

25. जिन काली पहाड़ियों में गब्बर छिपता था वह पहाड़ियां बेंगलुरु में रामनगर के पास हैं बाद में डायरेक्टर के सम्मान में रामनगर की एक जगह का नाम भी सिप्पी नगर रखा गया था ।

अगर आपको रंग दुनिया का यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया अपने दोस्तों में शेयर करें नीचे कमेंट बॉक्स में सुझाव दें और साथ ही साथ ब्लॉग को सब्सक्राइब करें जिससे कि मैं इस तरह के और लेख भी लिखने के लिए प्रोत्साहित हो सकूं ।

धन्यवाद !

Comments