भारत की इन 20 बैन मूवी के बारे में आप नही जानते होंगे

वैसे तो सिनेमा को एक तरह की स्वतंत्रता की तरह देखा जाता है जहाँ लेखक,अभिनेता,निर्माता,निदेशक आदि मिलकर समाज और उनकी कहानियों को दिखाते हैं लेकिन आपको बता दूं कि बहुत सी मूवीज आज भी भारत में बैन हैं जो नशे,हत्या,लिट्टे,सरकार,इमरजेंसी आदि पर आधारित हैं तो आइए उन मूवीज और उनके बैन हो जाने के कारण के बारे में जानते हैं । 


1963, Gokul Shankar

मोहनदास गाँधी की हत्या और उस हत्या के लिए नाथूराम गोडसे के दिमाग में चल रहे साइकोलॉजिकल मोटिवेशन का चित्रण ।

1975, Aandhi

इसको इंदिरा पर आधारित माना गया था और यह खुद इंदिरा गाँधी द्वारा बैन की गयी थी, इसके पोस्टर्स हटा दिए गये थे व सभी प्रिंट्स वापस जमा कर लिए गये थे बाद में जनता सरकार के आने पर रिलीज़ हुई ।

1977, Kissa kursi ka

इमरजेंसी का चित्रण करती हुई इस मूवी के सभी प्रिंट्स और मास्टर प्रिंट को गुडगाँव की मारुती फैक्ट्री में जला दिया गया था,बाद में नई कास्ट के साथ इसको दोबारा से शूट किया गया।

1971, Sikkim

इसके भी प्रिंट्स जला दिए गये थे,ब्रिटिश फिल्म फेस्टिवल के पास रखे एकलौते मास्टर प्रिंट को वापस 2000 में भारत लाया गया और 2010 में बैन हटने के बाद एक कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की गयी और फिर से इस पर कोर्ट ने बैन लगा दिया था ।

1984, India Jones and the Temple of doom

मूवी में बंदरो का दिमाग और सांप आदि को भारतीय व्यंजनों के तौर पर दिखाया गया तो बैन कर दी गयी।

1993, Kuttrapathirikai

इस पर बैन इसलिए लगाया क्यूंकि सेंसर चाहता था कि टाइगर ट्रेनिंग और राजीव गाँधी की हत्या के सीन में भागते पुलिस ऑफिसर्स के सीन को हटाया जाए ,2003 में रिलीज़ हुई।

2001, Paanch

सेक्स,ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने के कारण बैन ।

2004, The pink mirror

होमोसेक्सुल पर आधारित मूवी आज भी भारत में बैन है लेकिन विदेशों के फिल्म फेस्टिवल में इसने अवार्ड्स जीते ।

2004, Hava Aaney Dey

सेंसर ने 20 मिनट के 21 कट्स चाहे लेकिन डायरेक्टर ने ऐसा नही किया और नतीजा बैन,इसने भी पिंक मिरर की तरह ही विदेशो में अवार्ड झटके।

2010,Gandu

अश्लील सीन के कारण बैन।

2011, The girl with Dragon tattoo

रेप और टार्चर के सीन के करण बैन ।

2011, Chatrak

अश्लील सीन के कारण बैन ।

2013, Papilio Buddha

गाँधी के बारे में कुछ सीन के कारण बैन बाद में गाँधी के उन भाषण,डायलाग को म्यूट करने के बाद स्वीकार की गयी थी।

2004, Black friday

मुंबई ब्लास्ट्स पर आधारित मूवी को 2007 में रिलीज़ किया गया जब एक अभियुक्त पर टाडा लग गया था।

2014, No Fire Zone

श्री लंका आर्मी और लिट्टे के खात्मे पर आधारित .... बैन ।

2014, Kaum de heere

इंदिरा की हत्या को बढ़ा चढ़ा कर दिखाने के लिए बैन।

2015, 50 shades of grey

अश्लीलता के कारण बैन।

2015, Main hoon Rajnikanth

रजनीकांत ने अपना नाम,हावभाव मूवी में संकलित होने पर कोर्ट का रुख किया तो बैन ।

2015, India's Daughter

दिल्ली निर्भया काण्ड पर आधारित .... बैन!
बाद में प्रोडूसर ने youtube पर अपलोड कर दी गयी तो सरकार द्वारा वहाँ से भी हटाने की कोशिश की गयी।

2015, Mastermind Jinda Sukha

जनरल अरुण श्रीधर वैध्य की हत्या पर आधारित,सेंसर ने मंजूरी दे दी थी लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा बैन करवा दी गयी।


इनसे अलग 16-17 मूवीज और भी हैं जो 2 महीने या 2 साल तक पुरे भारत में बैन रह चुकी हैं ।

Comments