दोस्तों जहां तक मैं सोचता हूँ तो आज की दुनिया में हर कोई सिनेमा का दीवाना है सभी लोग मूवीज को एन्जॉय करते हैं।
लेकिन किसी मूवी ने बॉक्स आफिस पर कितना कारोबार किया और वो कितने पैसों में बन कर तैयार हुई इन बातों पर खास नजर रहती है तो आइए आज जानते हैं भारत की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में ,
भारत की इन 14 मूवीज को बनाने में सबसे ज्यादा पैसा लगा ,
10. Dhoom 3 - 175 करोड़
Race 3 - 150 से 180 करोड़
नंबर 10 पर दो मूवी हैं, दोनों मूवी सीरीज से हैं और दोनों में ही सीरीज की पिछली मूवी के एक्टर को छोड़ नए लिए गए , एक रेस सीरीज की तीसरी मूवी जिसमे सलमान ने काम किया और जो पारिवारिक थ्रिलर,पैसा,धोखा पर आधारित थी । तो दूसरी मूवी, धूम सीरीज की तीसरी मूवी में आमिर ने काम किया था और पुरानी मूवीज की तरह यह भी चोरी,रफ्तार पर आधारित मूवी थी ।
9. Prem Ratan Dhan Payo - 180 करोड़
Baahubali : The Beginning - 180 करोड़
नम्बर 9 पर भी 2 मूवीज हैं जिसमे एक 'प्रेम रतन धन पायो' जो शाही किरदार पर आधारित थी तो दूसरी थी 'बाहुबली' जिसको हर कोई जानता ही है ।
8. Zero - 200 करोड़
शाहरुख खान को इस मूवी में उनको बौना दिखाया गया है और छोटे शहर से अंतरिक्ष तक उनकी कहानी दिखाई है ।
7. Tiger Zinda Hai - 210 करोड़
'एक था टाइगर मूवी' का अगला पार्ट जो खुफिया एजेंट पर आधारित थी ।
6. Padmaavat - 215 करोड़
इस मूवी के बारे में तो हर कोई जानता ही होगा
5. Thugs of Hindustan - 220 करोड़
आमिर खान व अमिताभ बच्चन की यह मूवी अंग्रेजों के समय की कहानी पर आधारित है जिसमे अंग्रेजों को ठगना दिखाया है ।
4. Baahubali : The Conclusion - 250 करोड़
Syera Narsimha Reddy - 250 करोड़
बाहुबली 2 जिसने देश से विदेश तक सबको दीवाना कर दिया और दूसरी अक्टूबर 2019 में रिलीज होगी जो नरसिम्हा रेड्डी पर आधारित है जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे ।
3. Mahavir Karna - 300 करोड़
Saaho - 300 करोड़
'साहो' मूवी इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है जो एक्शन से भरपूर और बाहुबली वाले प्रभास से पैक है तो दूसरी मूवी 'महावीर कर्ण' की अभी कोई रिलीज डेट पक्की नही है और यह मूवी महाभारत के योद्धा कर्ण पर आधारित है ।
2. RRR - 350 से 400 करोड़
जाने माने निर्देशक राजामौली ने यह मूवी लिखी है और डायरेक्ट भी कर रहे हैं इस मूवी में अंग्रेजों की खिलाफ बगावत करते बागी की कहानी है ।
1. 2.0 - 543 करोड़
रजनीकांत व अक्षय कुमार स्टारर यह मूवी रेडिएशन,टेक,पक्षियों पर आधारित हैं जहां vfx का भरपूर इस्तेमाल हुआ है ।
दोस्तों,अगर आपको रंग दुनिया का यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया सब्सक्राइब करें जिससे कि मैं और भी अच्छे लेख लिखने को प्रोत्साहित हो सकूं व इस लेख के बारे में अपनी राय कमेंट लिख कर दें , साथ ही साथ अपने दोस्तों में भी शेयर करें ।
धन्यवाद !
Comments
Post a Comment